Showing posts with label हुल्लड़ मुरादाबादी. Show all posts
Showing posts with label हुल्लड़ मुरादाबादी. Show all posts

पुरानी शायरी नये संदर्भ (पैरोडियाँ)

अभी तो मैं जवान हूँ

ज़िन्दगी़ में मिल गया कुरसियों का प्यार है
अब तो पांच साल तक बहार ही बहार है
कब्र में है पांव पर
फिर भी पहलवान हूँ
अभी तो मैं जवान हूँ


मुझसे पहली सी मुहब्बत

सोयी है तक़दीर ही जब पीकर के भांग
मंहगाई की मार से टूट गयी है टांग
तुझे फोन अब नहीं करूंगा
पी सी ओ से हांगकांग
मुझसे पहले सी मुहब्बत मेरे महबूब न मांग


ऐ इश्क मुझे बरबाद न कर

तू पहले ही है पिटा हुआ ऊपर से दिल नाशाद न कर
जो गयी जमानत जाने दे वह जेल के दिन अब याद न कर
तू रात फोन पर डेढ़ बजे विस्की रम की फरियाद न कर
तेरी लुटिया तो डूब चुकी ऐ इश्क मुझे बरबाद न कर


जब लाद चलेगा बंजारा

इक चपरासी को साहब ने कुछ ख़ास तरह से फटकारा
औकात न भूलो तुम अपनी यह कह कर चांटा दे मारा
वह बोला कस्टम वालों की जब रेड पड़ेगी तेरे घर
सब ठाठ पड़ा रह जाएगा जब लाद चलेगा बंजारा

भारतीय रेल

एक बार हमे करनी पड़ी रेल की यात्रा
देख सवारियों की मात्रा
पसीने लगे छुटने
हम घर की तरफ़ लगे फूटने
इतने में एक कुली आया
ओर हमसे फ़रमाया
साब अन्दर जाना है?
हमने कहा हां भाई जाना है
उसने कहा अन्दर तो पंहुचा दूंगा
पर रुपये पुरे पचास लूँगा
हमने कहा समान नही केवल हम है
तोह उसने कहा क्या आप किसी समान से कम है ?
जैसे तैसे डिब्बे के अन्दर पहुचे
यहाँ का दृश्य तो ओर भी घमासान था
पुरा का पुर डिब्बा अपने आप में एक हिंदुस्तान था
कोई सीट पर बैठा था, कोई खड़ा था
जिसे खड़े होने की भी जगह नह मिली ओह सीट के निचे पड़ा था
इतने में एक बोरा उछालकर आया ओर गंजे के सर से टकराया
गूंजा चिल्लाया यह किसका बोरा है ?
बाजु वाला बोला इसमे तो बारह साल का चोर है
तभी कुछ आवाज़ हुई ओर
इतने मैं एक बोला चली चली
दूसरा बोला या अली …
हमने कहा कहे की अली कहे की बलि
ट्रेन तोह बगल वाली चली ….